राज्य

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लम्पी वायरस से बचाव के लिए अब तक हुआ 8175 पशुओं का टीकाकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लम्पी वायरस से बचाव के लिए अब तक हुआ 8175 पशुओं का टीकाकरण

अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश):पशुओं में पाए जाने वाले लम्पी वायरस से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 8 हजार 1 सौ 75 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। ये जानकारी देते हुए शाहपुर के विधायक व उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे छिपाने के बजाय तुरंत पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दें ताकि समय रहते उपचार और बचाव के प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।