राजनीति

3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

नवरात्र के दौरान देवी पूजा, मंदिरों में दर्शन और उत्सवों के बीच तीन शहरों में हुए हादसों में 35 लोगों की मौत हो गई है.

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार तड़के धान से लदा ट्रक बैरिकेडिंग तोड़कर शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गया. इसमें 15 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हो गए.

वहीं, हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया समारोह के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और 17 विद्यार्थी घायल हो गए.

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत

उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भीड़ बढ़ने और बारिश के बीच भगदड़ मच गई.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए.

घटना के बाद घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने उनका हाल जाना.

पुलिस के अनुसार, बारिश शुरू होने के बाद पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ आगे बढ़ने लगी. इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसे हालात बन गए.

घटना के बाद पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं.

बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 15 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार तड़के करीब 1:30 बजे शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. धान से लदा एक ट्रक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर अनियंत्रित हो गया.

ढलान से नीचे उतरते हुए ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराया. इस दौरान सड़क पर पैदल जा रहे कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए.

पुलिस अधिकारी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, छिनोर की ओर से आने वाली सड़क पर तेज ढलान है और वहां भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है.

न

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।