अपराध

शहर में लंबे समय से बेसहारा पशु बन रहे परेशानी का कारण: उपमा धीमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शहर में लंबे समय से बेसहारा पशु बन रहे परेशानी का कारण: उपमा धीमान

नाहन शहर से बेसहारा पशुओं को हटाने की मुहिम जारी

अक्तूबर 08, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने मुहिम तेज कर दी है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाकर अब गौ अभ्यारण कोटला बड़ोग भेजा जा रहा है। नगर परिषद संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रही है।

नाहन शहर में लंबे समय से बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़कों पर घूमते पशुओं के कारण जहां यातायात प्रभावित होता है वहीं कई बार इनके कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसके समाधान के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि बीते कल भी कुछ बेसहारा पशुओं को पड़कर कोटला बड़ोग गौ अभ्यारण में भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि शहर में पशुओं को छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी करवाई अमल के लाई जाएंगी ताकि शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाया जा सके।

बाईट: उपमा धीमान, अध्यक्ष नगर परिषद, नाहन

🎙️ जनता का संदेश का मत

बेसहारा पशुओं की समस्या को हल करने के लिए नाहन शहर की नगर परिषद ने कदम बढ़ाया है, यह दिखाता है कि जब समाज मिलकर काम करता है तो किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। इसी तरह, व्यक्तिगत मतभेदों में भी संवाद और सहानुभूति से समाधान संभव है। संघर्षों को कानूनी मार्ग, मध्यस्थता या परामर्श से सुलझाने से न केवल व्यक्ति की गरिमा बनी रहती है, बल्कि समाज की शांति भी सुनिश्चित होती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।