शहरी कांग्रेस सोलन ने नगर निगम के बाहर किया धरना प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 16,सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन में नियमित पेयजल आपूर्ति ना होने के विरोध में शहरी कांग्रेस सोलन ने नगर निगम सोलन के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर को पेयजल आपूर्ति नियमित करने का आग्रह किया व चुनावी समय के वादे को याद करवाते हुए शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति का आग्रह किया।
शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि शहर में कई-कई दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नगर निगम को पानी की आपूर्ति नियमित करना चाहिए। वहीं महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि अब पानी की समस्या से पहले से कम है व जल्द ही व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पानी की आपूर्ति का जिम्मा जल शक्ति विभाग को देने की बात पिछली कैबिनेट में कही थी लेकिन आज दिन तक सरकार उसकी अधिसूचना जारी नहीं कर पाई है।
बाईट: पुनीत शर्मा,अध्यक्ष, शहरी कांग्रेस, सोलन
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सोलन में शहरी कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर धरना दिया क्योंकि शहर में लगातार पेयजल की कमी है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि पानी की कमी नागरिकों के स्वास्थ्य और रोज़मर्रा के जीवन को प्रभावित करती है, तथा चुनावी वादों के प्रति असंतोष को दर्शाती है। यदि नगर निगम नियमित आपूर्ति नहीं करता, तो आम जनता को शारीरिक असुविधा, आर्थिक बोझ और स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ेगा, जिससे स्थानीय विकास पर नकारात्मक असर पड़ेगा।