मनोरंजन

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा तोहफा, अरिजीत की आवाज में आएगा ‘किंग’ का पहला गाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा तोहफा, अरिजीत की आवाज में आएगा ‘किंग’ का पहला गाना

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया जा रहा है. किंग फिल्म में उनके लुक वाले पोस्टर्स और कटआउट्स भी चर्चा में हैं.

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक शब्द का ट्वीट करके फैंस को सोचने को मजबूर कर दिया था.

उनके ट्वीट के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर मेकर्स उनके फैंस को क्या सरप्राइज देने वाले हैं. अब ये साफ हो गया है कि 2 नवंबर को फैंस को क्या गिफ्ट मिलने वाला है.

2 नवंबर को रिलीज होगा किंग का गाना

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म किंग के पहले गाने को लेकर अपड़ेट सामने आया है.

फिल्म का पहला शाहरुख खान के 61वें बर्थडे यानी 2 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा.

इस गाने में पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज सुनने को मिलेगी.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये गाना बड़े लेवल पर फिल्म के प्रमोशन का काम करेगा.

ये अपडेट सामने आने के बाद फैंस फिल्म के साथ-साथ गाने को लेकर भी एक्साइटेड हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर ने छोड़ी साउंड ट्रैक की जिम्मेदारी

इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर और साउंड ट्रैक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभाल रहे थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली है.

अनिरुद्ध साउथ के कई प्रोजेक्ट्स के कारण काफी बिजी चल रहे थे और 'किंग' जैसी बड़ी फिल्म को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे.

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद फिल्म की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे, इसलिए अनिरुद्ध ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया है.

फिल्मों का बैकग्राउंड म्यूजिक न सिर्फ फिल्म का जरूरी हिस्सा है, बल्कि ये फिल्म के माहौल और फील के लिए भी अहम होता है. अब फिल्म के साउंड ट्रैक में बदलाव देखने को मिलेगा.

हालांकि, अनिरुद्ध ने जाने से पहले एक थीम ट्रैक दिया है, जिसमें सचिन जिगर अपने हिसाब से बदलाव क

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।