मनोरंजन

शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, सिद्धार्थ आनंद के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, सिद्धार्थ आनंद के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है.

किंग की रिलीज में सिर्फ एक महीना ही बाकी है.

इसी बीच फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए हर तरफ चर्चा का माहौल बना दिया है.

सिद्धार्थ आनंद के '30' लिखे क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

दरअसल, सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर सिर्फ '30' लिखते हुए ट्वीट साझा किया है.

इस पोस्ट ने देखते ही देखते फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है, ऐसे में कई ये कयास लगा रहे हैं कि फिल्म मेकर का इशारा फिल्म की रिलीज में केवल 30 दिन बाकी रहने के काउंटडाउन की तरफ है.

इस तरह से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है और दर्शक बेसब्री से ये जानने के लिए तैयार हैं कि फिल्म मेकर आखिर उनके सामने क्या लेकर आने वाले हैं.

30 Siddharth Anand (@justSidAnand) November 23, 2026

फिल्म से इसका टीजर और फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है.

अब दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' भी रिलीज हो चुका है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला. इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

किंग की स्टारकास्ट बता दें, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 30 दिन बाकी हैं.

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहल

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।