मनोरंजन

शाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होती है. कई बड़े-बड़े स्टार्स के बीच में जंग देखने को मिलती है. दिवाली के मौके पर एक्टर्स अपनी फिल्म रिलीज का इंतजार करते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान वर्सेस सलमान खान, अजय देवगन और आमिर खान तक के बीच में क्लैश देखने को मिला है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

'डॉन' वर्सेस 'जान-ए-मन'

दोनों फिल्में 2006 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. 'डॉन' में शाहरुख खान नजर आए थे.

वहीं 'जान-ए-मन' में सलमान खान और अक्षय कुमार थे. इस क्लैश में 'डॉन' बाजी मार ली थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म 'डॉन' ने ग्रॉस 67.72 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 'जान ए मन' ने 45.80 करोड़ का बिजनेस किया था.

'ओम शांति ओम' वर्सेस 'सांवरिया'

ओम शांति ओम में शाहरुख दिखे थे. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था.

वहीं सांवरिया में रणबीर कपूर और सोनम कपूर नजर आए थे. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. फिल्म से रणबीर और सोनम बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस क्लैश में ओम शांति ओम ने बाजी मार ली थी.

ओम शांति ओम ने 148.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. सांवरिया ने 20.92 करोड़ का कलेक्शन किया था.

'गोलमाल रिटर्न्स' वर्सेस 'फैशन' (2008)

गोलमाल रिटर्न्स में अजय देवगन, करीना कपूर, तुषार कपूर, अरशद वारसी जैसे स्टार्स थे.

वहीं फैशन में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं. गोलमाल रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी. फिल्म हिट रही थी. वहीं फैशन सेमी हिट रही.

हालांकि, इस फिल्म के लिए कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा को नेशनल अवॉर्ड मिला था. गोलमाल रिटर्न्स ने 69 करोड़ का कलेक्शन किया था. फैशन ने 35.44 करोड़ का कलेक्शन किया था.

<p style="text-

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।