शहडोल में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी ने मोहा मन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहडोल जिला मुख्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जनपद पंचायत सोहागपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में प्रदेश की विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से लाइव प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की लोककला और परंपराओं की झलक पेश की। प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अतिथियों और नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों ने समारोह की व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप उद्यमियों, जनजातीय कलाकारों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
समारोह के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं के योगदान को सामने लाया गया।
बाइट – मनीषा सिंह, विधायक, जयसिंहनगर
बाइट – घनश्याम जायसवाल, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, शहडोल
-------
शहडोल में उत्साह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस
जनपद पंचायत सोहागपुर परिसर में हुआ जिला स्तरीय समारोह
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान