शहडोल- फार्मर आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जारी डिजिटल क्रांति ने हाल के वर्षों में डिजिटल पहचान, सुरक्षित भुगतान और लेनदेन के माध्यम से शासन और सेवा वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों की फार्मर आईडी बनवाने का अभियान शुरू किया है।
प्रदेश के साथ-साथ शहडोल जिले में भी यह अभियान जारी है। शासकीय दल किसानों के पास पहुंचकर उनकी फार्मर आईडी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी किसानों से अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। फार्मर आईडी में किसानों से संबंधित समग्र जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
शासन के प्रयासों से वित्त, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सहित जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। कृषि क्षेत्र में भी इसी तरह के बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर डिजिटल कृषि मिशन को व्यापक योजना के रूप में क्रियान्वित किया गया है। इस मिशन में डिजिटल सार्वजनिक अधोसंरचना का निर्माण, डिजिटल फसल अनुमान सर्वेक्षण लागू करना और केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ कृषि से जुड़ी शैक्षणिक तथा अनुसंधान संस्थानों द्वारा डिजिटल पहल को अपनाना शामिल है।
इसके माध्यम से डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का लाभ किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
------
प्रदेश के साथ शहडोल जिले में भी फार्मर आईडी बनाने का अभियान जारी
फार्मर आईडी में किसानों से संबंधित समग्र जानकारी होगी उपलब्ध
शासकीय दल किसानों के पास पहुंचकर बना रहे डिजिटल पहचान पत्र
डिजिटल कृषि मिशन से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को मिलेगा बढ़ावा
डेटा एनालिटिक्स, एआई और रिमोट सेंसिंग का किसानों को मिलेगा लाभ
कुल विजुअल : 04
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शहडोल जिले में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया फार्मर आईडी अभियान किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने का प्रयास है। यह पहल किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और वित्तीय सेवाओं से जोड़कर उनके लाभों को बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि डिजिटल पहचान से किसानों का डेटा सुरक्षित रहता है और उन्हें समय पर सहायता मिलती है। इससे किसानों को ऋण, बीमा और बाजार सूचना जैसी सेवाओं तक आसान पहुँच मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन और आय में सुधार संभव है।