शहडोल- जनजातीय अंचलों में अनूठी दिवाली: खेतों में दीपदान, जंगलों में पूजा और ढोल-मांदर पर लोकनृत्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली का त्योहार देशभर में अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में दीपोत्सव का स्वरूप प्रकृति और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यहां दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और अपनी पारंपरिक विरासत को संजोने का अवसर भी है।
पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान ग्रामीण अपने खेतों में दीप जलाते हैं और अच्छी फसल, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। वहीं वनदेवी, ठाकुर बाबा और बघासुर के स्थानों पर दीपदान कर जंगलों और वन्यजीवों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह परंपरा जनजातीय समाज के प्रकृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।
दीपावली की रात गांवों में ‘दिवाली जगाने’ की परंपरा निभाई जाती है। ग्रामीण ढोल-मांदर की थाप पर पारंपरिक लोकनृत्य करते हुए घर-घर पहुंचते हैं और लोकगीतों के माध्यम से उत्सव की खुशियां बांटते हैं। इस दौरान पूरा गांव पारंपरिक रंग में रंगा नजर आता है। यह उत्सव दीपावली से शुरू होकर एकादशी तक चलता है।
इन परंपराओं के माध्यम से जनजातीय समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान और लोकविरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहा है। साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण, सामुदायिक एकजुटता और पारंपरिक रीति-रिवाजों का महत्व भी समझाया जा रहा है।
बाइट – मनीषा सिंह, विधायक, जयसिंहनगर
बाइट – प्रीती सिंह मार्को, अभियंता
---जनजातीय अंचलों में प्रकृति के प्रति आभार का पर्व है दीपावलीखेतों में दीप जलाकर ग्रामीण करते हैं अच्छी फसल और खुशहाली की कामनावनदेवी, ठाकुर बाबा और बघासुर के स्थानों पर किया जाता है दीपदानढोल-मांदर की थाप पर ‘दिवाली जगाने’ की निभाई जाती है परंपराएकादशी तक चलता है उत्सव, लोकसंस्कृति और प्रकृति संरक्षण का दिया जाता है संदेश
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शहडोल के जनजातीय अंचलों में दीपावली का अनूठा रूप प्रकृति और परंपरा के संगम को दर्शाता है। यहाँ दीपों के साथ खेतों में दीपदान, जंगलों में पूजा और ढोल‑मांदर पर लोकनृत्य का आयोजन होता है, जो ग्रामीणों के लिए आभार और सांस्कृतिक संरक्षण का माध्यम बनता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि आधुनिक समाज में भी प्रकृति‑आधारित त्योहारों की प्रासंगिकता बनी हुई है, और यह जनजातीय पहचान को सुदृढ़ करती है। ऐसे उत्सव से आम जनता में पर्यावरण‑सचेतना और सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान बढ़ सकता है, जि