व्यापार

शहडोल- मॉडल रोड निर्माण कार्य में लाएं तेजी, अनावश्यक विलंब नहीं : सीएमओ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शहडोल- मॉडल रोड निर्माण कार्य में लाएं तेजी, अनावश्यक विलंब नहीं : सीएमओ

सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को दिन एवं रात्रि दोनों पालियों में निर्माण कार्य निरंतर जारी रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि मॉडल रोड शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है।

इसके निर्माण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। रात्रिकालीन समय में यातायात का दबाव कम रहने के कारण निर्माण कार्य तेजी से कराया जा सकता है। इसलिए पर्याप्त श्रमिक, मशीनरी एवं आवश्यक संसाधन लगाकर दिन-रात कार्य कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण स्थल एवं सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए, ताकि धूल-मिट्टी पर नियंत्रण रखा जा सके और आम नागरिकों एवं व्यापारियों को राहत मिल सके। साथ ही सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर को तत्काल हटाने तथा नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मार्ग पर स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों से चर्चा की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों द्वारा विद्युत पोलों की स्थिति एवं शिफ्टिंग को लेकर शिकायतें किए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुनः स्थल निरीक्षण कर नाप-जोख करने तथा आवश्यकतानुसार विद्युत पोलों को व्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं का आपसी समन्वय से तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो और नागरिकों को भी असुविधा न उठानी पड़े।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करना है। मॉडल रोड का निर्माण पूर्ण होने से नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शहडोल- मॉडल रोड निर्माण कार्य को तेज़ करने के लिए सीएमओ ने ठेकेदार पर सख्त निर्देश दिए हैं। यह विषय शहरी यातायात और बुनियादी ढाँचे के विकास से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मॉडल रोड शहर का मुख्य राजमार्ग है, जहाँ रोज़ाना भारी यातायात होता है। इसके सुचारु निर्माण से सड़क दुर्घटनाएँ घटेंगी और परिवहन समय कम होगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: यात्रियों को कम भीड़भाड़, समय की बचत और आर्थिक लाभ मिलेगा, साथ ही क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।