खेल

शहडोल- राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की बेटियां दिखाएंगी दमखम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शहडोल- राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की बेटियां दिखाएंगी दमखम

उनका चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 दिसंबर तक तमिलनाडु के कोटागिरी में किया जाएगा। इसके पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए 3 से 7 दिसंबर तक गुना में प्री-नेशनल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक गुना में किया गया था। प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की 14 वर्ष बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पूल के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। शहडोल की टीम ने पहले मुकाबले में नर्मदापुरम संभाग को 37-0 से पराजित किया।

दूसरे मुकाबले में ग्वालियर संभाग को 10 अंकों से हराया, जबकि तीसरे मैच में जनजातीय कार्य विभाग की टीम को 15 अंकों से शिकस्त दी। पूल के अंतिम मुकाबले में उज्जैन संभाग को 22 अंकों से पराजित कर शहडोल की बालिकाओं ने अपने पूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रतियोगिता में उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर आराध्या और दाक्षी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शहदोल की बेटियाँ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जो 9‑12 दिसंबर को तमिलनाडु के कोटागिरी में होगी। यह विषय महिला खेल प्रतिभा के विकास और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल प्रदर्शन पर आधारित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि शहदोल के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है और महिला बास्केटबॉल को बढ़ावा देने का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इससे आम जनता को प्रेरणा मिलेगी, खेल में लिंग समानता को बढ़ावा मिलेगा और युवा महिलाओं में खेल के प्रति उत्साह और आत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।