खेल

शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त

ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब हुई.

गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में टॉम बैंटम को आउट कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद आए जो रुट भी अफरीदी का शिकार हुए.

शाहीन शाह अफरीदी ने पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम बैंटम को आउट किया. बल्लेबाज अराफात मिन्हास के हाथों कैच आउट हुए.

अपने अगले और पारी के तीसरे ओवर में अफरीदी ने जो रुट को भी आउट कर दिया, जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. रुट ने सिर्फ 5 रन बनाए, वह सैम अयूब के हाथों कैच आउट हुए.

19 पर गंवाए 3 विकेट

इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट 19 के स्कोर पर गंवा दिया था, जो टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का था.

ब्रूक ने 7 गेंदें खेलकर 1 रन बनाया. वह रन आउट हुए थे.

ओपनर बेन डकेट एक छोर पर टिके रहे, जिन्होंने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर 33 रनों की साझेदारी की. हालांकि कॉक्स के इसमें सिर्फ 6 रन थे.

ये जोड़ी भी ज्यादा देर नहीं टिकी, जिसे हारिस रउफ ने तोड़ा. 10वें ओवर की पहली गेंद पर रउफ ने कॉक्स को बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराया. 52 पर 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड दबाव में थी, तब बेन डकेट और सैम करन के बीच अच्छी साझेदारी हुई.

बेन डकेट ने महत्वपूर्ण शतक जड़ा, उन्होंने 111 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 105 रन बनाए. सैम करन ने 42 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई.

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 188 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान अच्छी स्थिति में है.

यह भी पढ़ें- कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20?

जानें A टू Z डिटेल्स

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।