शाजापुर - गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत दो दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाजापुर में आयोजित हुई दो दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना से पशुपालकों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रथम विजेता पशुपालक को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार, देशी गोवंश संरक्षण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
शाजापुर जिले के ग्राम तिलावद गोविंद में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत दो दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक अरुण भीमावद ने गोपूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले तीन पशुपालकों का चयन किया गया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि योजना का उद्देश्य देशी गोवंश का संरक्षण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाना है। इससे पशुपालकों को गोपालन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
---- बाइट-01: अरुण भीमावद, विधायक, शाजापुर
बाइट-02: रामेश्वर चौधरी, सरपंच, ग्राम पंचायत
बाइट-03: डॉ. एम.के. सिंघल, पशु चिकित्सक ---