शाजापुर में जनगणना 2027 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाजापुर में जनगणना 2027 की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई
फरवरी में जनसंख्या गणना के लिए तैयारियां शुरू, जनगणना कार्य के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया
शाजापुर में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना 2027 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा नामांकित प्रशिक्षकों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य अधिकारी, चार्ज अधिकारी और तकनीकी अधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्थाओं, आंकड़ों की गुणवत्ता और कार्यों की निगरानी से जुड़ी जानकारी दी गई। जिला जनगणना अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में फरवरी माह में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
----- बाइट - आलोक कुमार — जिला जनगणना अधिकारी, शाजापुर
------