राजनीति

शाजापुर में जिला स्तरीय युवा संवाद, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाजापुर में जिला स्तरीय युवा संवाद, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने युवाओं से किया संवाद, मतदान, मतदाता सूची पुनरीक्षण और फेक न्यूज जैसे मुद्दों पर विद्यार्थियों ने पूछे सवाल; नशामुक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की दिलाई शपथ

शाजापुर, नवंबर 05: जिले में मेरा युवा भारत की ओर से जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं से संवाद किया। सांसद ने कहा कि युवाओं को भ्रमित कर अराजकता फैलाने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक हैं।

उन्होंने संवैधानिक दायरे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उपयोग और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने मतदान, मतदाता सूची पुनरीक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों और फेक न्यूज जैसे विषयों पर सवाल पूछे। कार्यक्रम में युवाओं को नशामुक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की शपथ भी दिलाई गई।

---

बाइट - सागर वाधवानी – कार्यक्रम अधिकारी, मेरा युवा भारत, शाजापुर

बाइट - डॉ. रवि पांडे – जिलाध्यक्ष, भाजपा, शाजापुर

बाइट - दीपाली – यूथ आइकन, शाजापुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।