अपराध

शाजापुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाजापुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े और एसपी प्रियंका शुक्ला ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। सशस्त्र जवानों ने परेड कर सलामी दी

वहीं शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

शाजापुर, अकूटबर 21: पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े और पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सशस्त्र पुलिस जवानों ने शहीद परेड कर सलामी दी। एसपी प्रियंका शुक्ला ने शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन कर उनके साहस और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि शहीदों का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

---

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।