राज्य

शाजापुर में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विशेष शिविर, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाजापुर में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विशेष शिविर, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

शाजापुर में ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत विकासखंड स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने वंचित ग्रामीणों को चिन्हित कर आवेदनों के मौके पर निराकरण की जानकारी दी।

शाजापुर, अक्टूबर 04: जिले में “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के तहत विकासखंड स्तरीय विशेष शिविर जनपद पंचायत परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद और जनपद पंचायत अध्यक्ष शरद शिवहरे शामिल हुए। विधायक ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में “सेवा सेतु” जैसे अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं की महिला हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जनपद पंचायत के सीईओ जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को चिन्हित किया जा रहा है और प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।

------- बाइट-: जितेंद्र सिंह सेंगर, सीईओ, जनपद पंचायत शाजापुर

बाइट-: अरुण भीमावद, विधायक, शाजापुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।