शाजापुर : विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविरों का आयोजन, जिला स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाजापुर जिले में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय, शाजापुर के सभा हाल में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, स्वास्थ्य विभाग से शैलेंद्र सोनी, डॉ सचिन नायक और युवा भारत कार्यक्रम अधिकारी सागर वाधवानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, इस शिविर में जिले के जनजातीय छात्रावासों, उत्कृष्ट छात्रावासों, सांदीपनी विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया।
इस दौरान आवश्यक रक्त जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी स्क्रीनिंग, दंत चिकित्सा, आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श एवं जानकारी प्रदान की गई, कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को बताया गया कि पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इस दौरान अनुसूचित जनजाति वर्ग की युवतियों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण इन शिविरों में आयोजित हो रहे हैं!
BYTE - सागर वाधवानी (कार्यक्रम अधिकारी, माय भारत, शाजापुर)