अपराध

शमी तो छोड़िए मोहम्मद सिराज का भी 2027 वर्ल्ड में कटेगा पत्ता? अश्विन ने फोड़ा बम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शमी तो छोड़िए मोहम्मद सिराज का भी 2027 वर्ल्ड में कटेगा पत्ता? अश्विन ने फोड़ा बम

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर चर्चा तेज है. गुरुवार (19 नवंबर) से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत हुई.

भारतीय समय के अनुसार दिन का खेल सुबह 3:30am बजे (न्यूजीलैंड के लोकल टाइम के अनुसार 10 बजे से) शुरू हुआ.

सुबह के अंधेरे में टीम इंडिया ने ऐसी प्लेइंग इलेवन चुनी कि जिस पर एक से बढ़कर एक दिग्गज और क्रिकेट एक्सपर्ट को मजबूरन प्रतिक्रिया देनी पड़ी. इलेवन में सिराज का नाम नहीं था.

अब अश्विन ने सिराज के टेस्ट बाहर होने के बाद बड़ा बम फोड़ते हुए कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में भी उनका टीम इंडिया के पत्ता कट सकता है.

अभी तक फैंस दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से बाहर होने की उम्मीद कर रहे थे. अब इसमें सिराज का नाम भी जुड़ गया है.

हाल ही में शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. वह भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) में उपलब्ध हैं. उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच 2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था.

शमी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. अब सिराज के साथ भी कुछ ऐसा ही केस होता दिख रहा है. अश्विन ने सिराज के केस को डिकोड किया है.

सिराज के 2027 वर्ल्ड कप पर क्या बोले अश्विन?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "सिराज को बाहर करने के लिए एक हफ्ते से माहौल क्यों बनाया? एक हफ्ते से नहीं, एक महीने से बनाया. उसको वनडे में नहीं खिलाया.

वनडे वर्ल्ड कप आने वाला है आपको सिराज की जरूरत नहीं है? चौंकिए मत, ये सिर्फ ट्रेलर है. वो भी हो जाएगा."

अश्विन का यह बयान वाकई चौंकाने वाला है. सिराज को लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है.

टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें सिराज को सिर्फ एक मैच (आखिरी वनडे) खेलने का मौका मिला था.

<h3 style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के 2027 विश्व कप में भाग लेने की संभावना पर चर्चा है, जबकि भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में उनकी टीम में जगह नहीं मिली। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि सिराज को युवा पिढी के लिए प्रेरणा माना जाता है और उनकी अनुपस्थिति से टीम की रणनीति पर सवाल उठते हैं। आम जनता पर इसका असर खेल प्रेमियों के बीच चर्चा बढ़ाना, टीम चयन पर विश्वास में बदलाव और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में सिराज के भविष्य को लेकर आशा या निराशा पैदा करना हो सकता है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

मोहम्मद सिराज की कहानी हमें यह सिखाती है कि किसी भी विवाद या गलतफहमी को हल करने का सबसे अच्छा रास्ता संवाद और सहानुभूति है। जब मतभेद हों, तो शांतचित्त चर्चा से समाधान निकाला जा सकता है, जिससे नकारात्मक भावनाएँ कम हों और समाज में एकजुटता बढ़े। हर व्यक्ति को अपनी भूमिका समझकर, दूसरों के दृष्टिकोण को स्वीकार कर, एक स्वस्थ और समरस समाज का निर्माण करना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।