शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार (04 नवंबर) को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर 2026 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल जगह बना ली.
यह 7वां मौका है कि जब टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखा है.
मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत की तरफ से पूरा दबदबा देखने को मिला.
भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा (चौथे और 13वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (21वें और 25वें मिनट) ने दो दो गोल किए.
इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह (नौवें मिनट पर), सुखजीत सिंह (21वें मिनट पर), अंगद बीर (36वें मिनट पर) और विवेक सागर (54वें मिनट पर) ने 1-1 गोल दागा.
WAS THERE EVER ANY DOUBT?! 🇮🇳🔥 The unbeaten hosts make a thunderous statement, storming past Korea 8-1 to book their place in the FINAL of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑 UP NEXT: JAPAN IN THE FINAL! 🇯🇵 🗓️ Thursday, November 5 ⏰ 7:00 PM IST One more step to glory! 🇮🇳🏆 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
कल होगा फाइनल
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 05 नवंबर, गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.
गौर करने वाली बात यह है कि भारत ने बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल में कदम रखा है.
सेमीफाइनल में भारत की एकतरफा जीत
सेमीफाइनल मुकाबला भारत के लिए एकतरफा रहा.
शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट पर गोलकर करके भारत का खाता खोला. 9वें मिनट पर दक्षिण कोरिया की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई, संगजुन हान ने गोल करके स्कोर 1-1
📡 स्रोत: ABP Live Khel