अपराध

शांति से विकास का विस्तार -Pib बीजापुर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शांति से विकास का विस्तार -Pib बीजापुर

स्लग - विकास की नई राह पर बीजापुर पीआईबी

एंकर - नक्सलवाद से प्रभावित रहे बीजापुर जिले में शांति स्थापना के साथ अब विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी विषय पर पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से पत्रकार वार्तालाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

वीओ – बीजापुर के गर्ल्स पोर्टा केबिन में आयोजित वार्तालाप में जिले के बदलते हालात और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। नक्सलवाद के कारण प्रभावित रहे अंदरूनी क्षेत्रों में अब बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस संबंध में कलेक्टर विश्वदीप ने कहा आज पीआईबी के द्वारा बीजापुर के पत्रकारों का संवाद स्थापित किया गया विकास की कार्ययोजना और प्रशासनिक प्रयासों की जानकारी दी।बीजापुर में शांति की स्थापना के साथ अब विकास को नई दिशा देने के प्रयास जारी हैं।

चुनौती है कि इन प्रयासों का लाभ जिले के दूरस्थ गांवों और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे।

बाइट – विश्वदीप कलेक्टर बीजापुर आसमानी शर्ट

वीओ – विकास की गति बनाए रखने के लिए सुरक्षित वातावरण आवश्यक है। बीजापुर में सुरक्षा बलों के प्रयासों से अंदरूनी क्षेत्रों में शांति और विश्वास का वातावरण तैयार हो रहा है। एसपी उमेश कुमार गुप्ता ने कहा पीआईबी के शांति से विकास में बीजापुर में नक्सलवाद खात्मा के बाद जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा और विकास के समन्वय को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अपनी बात रखी। पीआईबी के आयोजन शांति से विकास की ओर कार्यक्रम में बीजापुर जिले के पत्रकार , समाजसेवी और कौशल विकास से उन्नति से जुड़े सभी लखपति दीदी मौजद रहें।

बाइट – उमेश प्रसाद गुप्ता एसपी बीजापुर

के संतोष कुमार बीजापुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।