शराब के नशे में पति ने पत्नी पर फेंका गर्म तेल, चेहरा हटाने से टला बड़ा हादसा; कान के पीछे और हाथ झुलसा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ गर्म तेल से जलाने का मामला सामने आया है। ठकुरपुरा निवासी आरती जाटव का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में उस पर गर्म तेल फेंक दिया। घटना में आरती का कान के पीछे का हिस्सा और हाथ झुलस गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति शराब के नशे में पपड़ी तल रहा था। आरोप है कि पति ने कटोरी में भरा गर्म तेल पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया। गर्म तेल चेहरे पर पड़ने से पहले आरती ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना चेहरा तेजी से दूसरी तरफ कर लिया। इसके चलते तेल चेहरे पर न पड़कर कान के पीछे जा लगा। गर्म तेल से बचने के प्रयास में उसका हाथ भी झुलस गया। घटना के बाद महिला को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एक घरेलू विवाद में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी पर गर्म तेल फेंकने के मामले को दर्शाती है। यह विषय घरेलू हिंसा और शराब के दुरुपयोग से जुड़ी सामाजिक समस्या को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि नशे में लोग कितनी आसानी से अपने परिवार के सदस्यों को गंभीर शारीरिक नुकसान पहुँचा सकते हैं, जिससे चिकित्सा, कानूनी और सामाजिक सहायता की तत्काल आवश्यकता स्पष्ट होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि यह समाज को चेतावनी देता है कि घरेलू हिंसा के संकेतों को अनदेखा नहीं करना चा