शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या का खुलासा, 10 लाख रुपये के विवाद में रची गई साजिश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शराब पीने के बाद झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे और वार्ड क्रमांक-8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में हत्या की साजिश रचने के आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे 10 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद था।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की शाम पामगढ़ में चार लोग एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे और वार्ड क्रमांक-8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान पार्षद रामखिलावन जांगड़े की सिम्स में और जोहित खरे की अपोलो अस्पताल में मौत हो गई।
दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और संदेहियों से पूछताछ की। दोनों मृतकों के शवों का बिलासपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश से जुड़े अहम सुराग मिले।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे ने झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने रकम लौटाने के लिए दो चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। काफी समय तक रुपये नहीं मिलने पर जोहित खरे ने आरोपी पर रकम लौटाने का दबाव बनाया और घर बेचकर पैसे चुकाने के लिए कहा। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने जोहित खरे की हत्या की साजिश रची।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने मुकेश कश्यप नाम के युवक से शराब मंगवाई और पार्षद रामखिलावन जांगड़े को बुलाया। इसके बाद पार्षद के माध्यम से जोहित खरे को भी वहां बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी ने चुपके से शराब में सुहागा मिला दिया।
बताया गया कि वहां एक गाड़ी पहुंचने पर चारों ने उसे पुलिस की गाड़ी समझा और वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी राजा खरे पार्षद को लेकर दोबारा जोहित खरे के पास पहुंचा। इसके बाद पार्षद और जोहित खरे ने सुहागा मिली शराब पी। आरोपी वहां से अपने घर चला गया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में शराब की बोतल और सुहागा जब्त किया है। आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के अनुसार, कथित तौर पर अनधिकृत व्यक्ति को सुहागा बेचने के मामले में अभिलाषा ज्वेलर्स के संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही गई है।
बाइट-: कमलनाथ उर्फ राजा खरे, आरोपी बाइट-: विजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या के खुलासे से यह विषय सामने आया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें शराब के साथ खतरनाक पदार्थ मिलाने से हुई हत्या और 10 लाख रुपये के विवाद में रची गई साजिश का पता चला है। पुलिस ने कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा है। इस घटना से आम जनता को शराब के सेवन में सतर्क रहने की आवश्यकता स्पष्ट होती है और यह दिखाता है कि स्थानीय राजनीति और आर्थिक विवाद कैसे हिंसा को जन्म दे सकते हैं।
🎙️ जनता का संदेश का मत
शराब के दुरुपयोग से होने वाली हिंसा को रोकने के लिए समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना आवश्यक है। विवादों का समाधान संवाद, कानूनी मार्ग और मध्यस्थता से करना चाहिए, न कि हिंसा से। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए, हमें एकजुट होकर ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए।