खेल

शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए सलमान खान और सोनू सूद, जाना एक्टर का हाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए सलमान खान और सोनू सूद, जाना एक्टर का हाल

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री के अपने सीनियर कलाकारों से काम और मदद की गुहार लगाई थी. अब उनकी मदद के लिए सलमान खान और सोनू सूद आगे आए हैं.

जहां सलमान ने शरद को सपोर्ट करने की बात कही है, वहीं सोनू सूद ने उनकी चोट का इलाज कराने के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी है.

सलमान खान ने शरद कपूर का जाना हाल

शरद कपूर ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के कई सितारों से मदद मांगी थी.

उन्होंने बताया था कि उन्हें काम की जरूरत है और वो मोरल, मेंटल और इकोनॉमी रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. अब सलमान खान ने शरद कपूर से संपर्क कर उनका हाल जाना है.

साथ ही उन्होंने उन्हें सपोर्ट करने की बात भी कही है.

सोनू सूद ने इलाज के लिए भेजी डॉक्टरों की टीम

वहीं, सोनू सूद भी शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए हैं.

उन्होंने शरद के पैर में लगी चोट का इलाज कराने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भेजी है, ताकि उनकी चोट ठीक हो सके. सोनू सूद इससे पहले भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं.

अब उन्होंने शरद कपूर की मदद कर एक बार फिर उनका साथ दिया है.

बता दें कि हाल ही में बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी. इसी वजह से उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है.

शरद कपूर ने लगाई थी मदद की गुहार

बता दें कि शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी बताई थी.

उन्होंने कहा था कि वो लंबे समय से काम नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें आर्थिक, नैतिक और मानसिक मदद की जरूरत है.

अभिनेता ने इंडस्ट्री के अपने सीनियर कलाकारों से उन्हें काम देने की अपील भी की थी.

उन्होंने कहा था, 'कृपया

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शरद कपूर, एक अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता, वर्तमान में आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस खबर में बताया गया है कि उनके करीबी सहकर्मी सलमान खान और सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए कदम बढ़ाया है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उद्योग के भीतर सहानुभूति और सहयोग की भावना को उजागर करती है, जो अक्सर पर्दे के पीछे छिपी होती है। आम जनता के लिए यह संदेश है कि सितारे भी मानवीय समस्याओं से जूझते हैं और परस्पर समर्थन से उन्हें राहत मिल सकती है, जिससे समाज में एकजुटता और सहानुभूति की भ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।