राजनीति

'शरद पवार की छवि खत्म', परिसीमन पर BJP संग NCP के जाने पर बोले माजिद मेमन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'शरद पवार की छवि खत्म', परिसीमन पर BJP संग NCP के जाने पर बोले माजिद मेमन

परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पास कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है.

इसी के मद्देनजर शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान किया है. इस पर पूर्व राज्यसभा सांसद माजिद मेमन का बयान आया है. उन्होंने शरद पवार की छवि को लेकर निशाना साधा है.

माजिद मेमन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर NCP (SP) सरकार में कोई पद पाने के वादे पर BJP-NDA के साथ जाती है तो इससे एक बड़े धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में शरद पवार की छवि खत्म हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह सच में एक बहुत बुरा सौदा है.

if NCP (SP) goes along with BJP - NDA on the promise of gaining some position in government, it would end Shri Sharad Pawar s image of a tall secular leader. This is indeed a bad bargain.

Majeed Memon (@advmajeedmemon) November 28, 2026

'कई सांसद छोड़ सकते हैं एनसीपी-एसपी'

शरद पवार के ऐलान के बाद कांग्रेस ने सांसदों से संपर्क तेज कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक ये दावा किया जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी के 8 में से कुछ सांसद एनसीपी छोड़ सकते हैं.

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कांग्रेस ने एनसीपी (शरद पवार) के कई लोकसभा सांसदों से बात की है.

अगर शरद पवार की पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल हो जाती है, तो एनसीपी (एसपी) के आठ में से 5 सांसद कांग्रेस में जा सकते हैं.

हालांकि अभी ये सांसद विरोध करने की स्थिति में नहीं है.

कांग्रेस और NCP-SP में तकरार

शरद पवार की पार्टी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।