शरद पवार की पार्टी पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, ‘इंडिया गठबंधन में उनकी भूमिका...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले परिसीमन बिल की आलोचना की है.
इस दौरान राहुल गांधी ने संसद में प्रस्तावित विधेयक को गैर-NDA दलों के संभावित समर्थन पर भी बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि आखिरी फैसले के बाद यह बात स्पष्ट हो जाएगा कि कौन लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में है और कौन नहीं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) के प्रस्तावित विधेयक के पक्ष में वोट करने की संभावित स्थिति में इंडिया गठबंधन में उसकी भूमिका को लेकर सवाल पूछे जाने पर भी राहुल गांधी ने बड़ी टिप्पणी की है.
उन्होंने कहा कि गठबंधन में उसकी भूमिका पहले जैसी ही बनी रहेगी.
चाहे वे प्रस्तावित बिल के समर्थन में वोट करें या विरोध में, उनकी पोजिशन जैसी है वैसी ही बनी रहेगी.
NDA के घटक दलों को राहुल गांधी का संदेश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (28 नवंबर, 2026) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए NDA के घटक दलों से भी भारत और लोकतंत्र के हितों पर विचार करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि मैं सभी को ये संदेश देना चाहता हूं, जो भारतीय लोकतंत्र में भरोसा करते हैं, चाहे वह हमारे पक्ष में हों या किसी और के पक्ष में. मैं इसमें एनडीए के सहयोगी पार्टियों को जोड़ रहा हूं.
उन्होंने कहा, यहां जो रहा है वो भारतीय लोकतंत्र की मौत है.
हिंदुस्तान का जो लोकतंत्र है उसकी हत्या हो रही है और मैं यह सिर्फ अपने इंडिया गठबंधन के पार्टनरों से नहीं कह रहा हूं. मैं जगन मोहन रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू से कह रहा हूं.
एनडीए के पार्टनरों से कह रहा हूं कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र की हत्या हो रही है. जग जाइए प्लीज.
परिसीमन होने के बाद दक्षिणी राज्यों के शेयर घटने पर राहुल को होगी चिंता?</p
📡 स्रोत: ABP Live