विदेश

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन दतिया के मां पीतांबरा पीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान से जुड़ी मान्यताओं के कारण भी प्रसिद्ध है यह शक्तिपीठ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन दतिया के मां पीतांबरा पीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान से जुड़ी मान्यताओं के कारण भी प्रसिद्ध है यह शक्तिपीठ

दतिया, अक्तूबर 12, दतिया में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां पीतांबरा पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। देश की प्रसिद्ध इस शक्तिपीठ का इतिहास राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। मान्यता है कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान यहां राष्ट्र रक्षा के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया था। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन वन-खंडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, शनिवार को मां धूमावती के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।

------- बाइट - भोलानाथ सक्सेना, सेवक, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर, दतिया

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।