शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पुलिस प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जालौन में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कुठौन्द क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध जालौनी माता मंदिर परिसर का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन, सुरक्षित दर्शन और भीड़ नियंत्रण सहित सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा ।