शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास परिसर में लगेगा एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर, राशन आपूर्ति हेतु 20 सितम्बर तक माँगे कोटेशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शिवपुरी- 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी केन्द्रीय शासन एवं म.प्र.शासन का संयुक्त संस्थान है। इस बटालियन के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों के शिविर का आयोजन 21 सितम्बर से 30 सितम्बर की अवधि में कार्यालय शासकीय उत्कृष्ट बालक एवं बालिका छात्रावास, शासकीय आईटीआई के सामने एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास झांसी रोड शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।
कमान अधिकारी कर्नल, 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी ने बताया कि शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ के भोजन व्यवस्था के लिए राशन सामग्री के लिए कोटेशन एवं निविदा (कोटेशन) आमंत्रित किये गए हैं। संबंधित निविदा 20 सितम्बर को कार्यालयीन समय के दौरान सिंधिया छत्री के पास स्थित 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी मो. 9462036215 से प्राप्त की जा सकती है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास परिसर में एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए राशन आपूर्ति हेतु 20 सितम्बर तक कोटेशन माँगे जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी द्वारा शासकीय बालक एवं बालिका छात्रावास और शासकीय आईटीआई के सामने, झांसी रोड शिवपुरी में 21 से 30 सितम्बर तक चलने वाला है। यह पहल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नागरिक कर्तव्य की भावना विकसित करने के उद्देश्य से है। इस शिविर से स्थानीय समुदाय को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में सुरक्षा व शैक