शासकीय योजना की मदद से पशु आहार निर्माण इकाई स्थापित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम रूपनगर में संदीप राठौर ने शासकीय योजना की मदद से पशु आहार निर्माण इकाई स्थापित की। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें 30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिली। शुरुआत में सीमित बिक्री के बाद अब उनके उत्पादों की मांग कई जिलों और राजस्थान तक पहुंच गई है।
इकाई का सालाना कारोबार करीब 5 करोड़ रुपये है और यहां 10 लोगों को रोजगार मिल रहा है। उत्पादन प्रक्रिया में कपासिया की खली का उपयोग पशु आहार बनाने में किया जाता है, जबकि तेल शोधन के बाद निकलने वाली गाद साबुन निर्माण में काम आती है। इससे अपशिष्ट कम होता है और उप-उत्पादों का भी उपयोग होता है।
------ बाइट संदीप राठौर उद्यमी रतलाम बाइट डॉ राजेंद्र पांडेय विधायक जावरा
---------- संदीप ने शासकीय योजना से स्थापित की पशु आहार इकाई
30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख की सब्सिडी से शुरू किया उद्यम
पशु आहार इकाई का सालाना कारोबार करीब 5 करोड़ रुपये
10 लोगों को रोजगार, मध्यप्रदेश के जिलों और राजस्थान तक उत्पादों की आपूर्ति