विदेश

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

नवंबर 09, नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र यानी NID के लिए आवेदन किया है। बांग्लादेशी मीडिया की खबरों के मुताबिक, उन्होंने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के माध्यम से नए पहचान दस्तावेज जारी करने की मांग की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब दिसंबर में उनके बांग्लादेश लौटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन स्थित शेख हसीना के वकीलों ने एक पत्र के जरिए नए दस्तावेज जारी करने का अनुरोध किया है। वकीलों ने बताया कि उनका मौजूदा पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया गया है। शेख हसीना की बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का हवाला देते हुए आवेदन पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा है कि विदेश और कानून मंत्रालय इन आवेदनों की प्रामाणिकता और कानूनी आधार की जांच कर रहे हैं। सरकार यह भी सत्यापित करेगी कि आवेदन औपचारिक रूप से जमा किए गए हैं या नहीं और शेख हसीना नए दस्तावेज हासिल करने की कानूनी पात्रता रखती हैं या नहीं।

फाइल फोटो- शेख हसीना, पूर्व प्रधानमंत्री, बांग्लादेश

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री, ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के माध्यम से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए आवेदन किया है। यह कदम उनके व्यक्तिगत दस्तावेजों को अपडेट करने के लिये उठाया गया है, जो कि देश लौटने के पूर्व-तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि शेख हसीना एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं और उनका दस्तावेज़ीकरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करता है। आम जनता के लिए यह दर्शाता है कि उच्च पदस्थ नेताओं को भी यात्रा और पहचान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।