देश

शेखावाटी की विरासत के संरक्षण के साथ समग्र विकास कर रही सरकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शेखावाटी की विरासत के संरक्षण के साथ समग्र विकास कर रही सरकार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित शेखावाटी विरासत एवं विकास समिट में शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और बिजली उत्पादन में भी राज्य की स्थिति मजबूत हुई है।

सीकर 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। जयपुर में आयोजित शेखावाटी विरासत एवं विकास समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां और धार्मिक स्थल प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के समग्र विकास के साथ ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां और धार्मिक स्थल पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल और ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराज्यीय समझौतों के जरिए राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वहीं, बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी के चलते अब राजस्थान दूसरे राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहा है।

होल्ड / अपसाउंड — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।