राज्य

श्योपुर- गुर्जर गांवडी में पराली जलते देख रूकी कलेक्टर, फायर ब्रिगेड बुलाकर बुझवाई आग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्योपुर- गुर्जर गांवडी में पराली जलते देख रूकी कलेक्टर, फायर ब्रिगेड बुलाकर बुझवाई आग

कलेक्टर शीला दाहिमा जनसुनवाई के उपरांत पराली प्रबंधन कार्याे का जायजा लेने के लिए किये जा रहे भ्रमण के दौरान अजापुरा-श्योपुर मार्ग पर गुर्जर गांवडी के समीप एक खेत में पराली की आग देखकर न केवल मौके पर रूकी, बल्कि फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर बुलाकर पराली की आग को बुझवाने की कार्यवाही की गई।

पेट्रोल पम्प के सामने लगी इस आग की घटना को गंभीरता से देखते हुए उन्होंने मौके पर ही अपने सामने आग बुझवाई तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसी के साथ ही संबंधित को हिदायत दी गई कि पूर्व में ही जब एसडीएम श्योपुर द्वारा आग न लगाने के लिए समझाइश दी गई थी, फिर भी पराली को जलाने की घटना की गई है, सामने ही पेट्रोल पम्प लगा है, आग लगाने की घटना से कोई ओर भी बडा नुकसान हो सकता है।

कलेक्टर द्वारा पराली प्रबंधन के तहत किये गये भ्रमण के दौरान ग्राम ढोटी और बनवाडा के बीच स्थित किसान बालाराम मीणा के खेत पर बेलर के माध्यम से किये जा रहे पराली प्रबंधन कार्य का अवलोकन किया गया तथा किसानों और बेलर संचालको से चर्चा करते हुए उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने कहा कि ढोटी-प्रेमसर क्षेत्र के जागरूक किसानों द्वारा बडे पैमाने पर पराली प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है, जो कि सभी किसानों के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान उन्होंने कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली के गठ्ठे बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया, चर्चा के दौरान बताया गया कि छोटे बेलर के माध्यम से एक दिन में 20-25 बीघा खेत में गठ्ठे बनाये जाते है, एक गठ्ठा 30 किलो के लगभग होता है, इस कार्य से जहां किसान को निशुल्क रूप से पराली प्रबंधन की सुविधा मिल रही हैं, वही बेलर संचालन के माध्यम से एक यूनिट के 25 से 30 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्योपुर-गुर्जर गांवडी में पराली की आग पर कलेक्टर शीला दाहिमा ने तुरंत फायर ब्रिगेड बुलाकर बुझाई। यह घटना पराली प्रबंधन के महत्व को दर्शाती है, क्योंकि पराली की अनियंत्रित ज्वाला से बड़े पैमाने पर आग लग सकती है। कलेक्टर की त्वरित कार्रवाई से न केवल संपत्ति और जीवन की रक्षा हुई, बल्कि किसानों को पराली जलाने के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरणा मिली। इससे ग्रामीण इलाकों में आग लगने के जोखिम में कमी आएगी और कृषि उत्पादन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह खबर आम जनता को सतर्क रहने और पराली प्रबंधन के प्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।