व्यापार

शेयर मार्केट,IPO में मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख ठगा:अंबिकापुर का कपड़ा व्यवसायी हुआ ठगी का शिकार, दर्ज हुई FIR

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शेयर मार्केट,IPO में मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख ठगा:अंबिकापुर का कपड़ा व्यवसायी हुआ ठगी का शिकार, दर्ज हुई FIR

अंबिकापुर के कपड़ा व्यवसायी को शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश में 20 गुना से अधिक मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। व्यवसायी ने ठगों के झांसे में आकर पैसा जमा कराते रहे। ठगी का ऐहसास होने पर व्यवसायी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठगी में लड़कियों का गु्रप शामिल बताया गया है, जिसने पहले युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा।

इसके बाद एक ट्रेडिंग वेबसाइट पर उसकी आईडी बनाकर निवेश कराया। वेबसाइट में मुनाफा दिखा उसे पैसे भी भेजे गए। मामले में साइबर सेल ने अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक निवासी कपड़ा कारोबारी ईशान उचानिया ने शिकायत में बताया है कि उनके इंस्टाग्राम आईडी पर 12 जून को शेयर मार्केट टिप्स का विज्ञापन आया था।

विज्ञापन का लिंक क्लिक करते ही उनका नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। इस ग्रुप की एडमिन सिद्धि श्रेयस मुनोत थी। ग्रुप में एक विदेशी नंबर भी जुड़ा था। शेयर टिप्स भेजकर दिया मुनाफे का झांसा व्हाट्सएप ग्रुप में दो-तीन दिन तक रोज शेयर के टिप्स भेजे गए। फिर इसी ग्रुप में दूसरे ग्रुप के मेंबर का लिंक आया।

ईशान ने ज्वाइन किया तो वहां पहले से 155 मेंबर थे। एडमिन रिया अय्यर और खुद को प्रोफेसर बताने वाला एंड्रयू वेल्स रोज लाइव मार्केट की जानकारी देते थे, जो गूगल पर सही निकलती थी। व्यवसायी ने विश्वास बढ़ाने के लिए ग्रुप के एक मेंबर से चैट किया। रीटा सेठ नाम की मेंबर ने बताया कि वे काफी समय से ग्रुप से जुड़ी हैं और 12 लाख रुपये के निवेश अब 19 लाख हो गए हैं।

उसने 4 लाख का आहहण भी किया है। ग्रुप की एडमिन रिया अय्यर ने ईशान से आधार-पैन लेकर सीएपीपी डाट फिनिटेगन डॉट बज नाम की वेबसाइट पर उनकी ट्रेडिंग आईडी बना दी। उसने ईशान से कहा कि पैसा कब और किस खाते में डालना है, वह बताएगी। 17 जून को रिया के कहने पर उषालता बहुउद्देशीय संस्था राजेगांव के सेंट्रल बैंक खाते में ईशान ने 10 हजार डाले।

उसके ट्रेडिंग अकाउंट में तुरंत 10 हजार फंड में दिखने लगा। रिया ने एक शेयर खरीदने को कहा, अगले दिन 10 प्रतिशत मुनाफा दिखा। 18 जून को उसने 30 हजार और डाले। ईशान ने परखने के लिए 1000 रुपये निकाले तो उसके खाते में यूपीआई से पैसा आ गया। कई गुना मुनाफे का झांसा देकर कराया निवेश कई दिनों बाद रिया ने कहा कि पुरानी साइट में तकनीकी खराबी है, अब नई साइट पर काम होगा।

सारा डेटा शिफ्ट हो गया है। उसने बताया कि कंपनी में निवेश से 20 से 40 प्रतिशत मुनाफा है, कम से कम 1 लाख लगाना होगा। अगर 2 महीने में 50 लाख तक निवेश किया तो वे प्रीमियम कस्टमर बन जाएगे। इसके बाद उसके झांसे में आकर ईशान ने 22 से 24 जून के बीच श्री दत्ता चौरिटेबल ट्रस्ट के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 6 बार में 2 लाख 40 हजार रुपए भेज दिए।

IPO के नाम पर दिया झांसा कुछ दिनों बाद रिया ने ईशान से कहा कि जितना ज्यादा फंड होगा, उतने ज्यादा आईपीओ मिलेंगे। इसमें 200 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। ईशान ने क्ले क्राफ्ट इंडिया लिमिटेड के आईपीओ पर पैसा लगाया, वेबसाइट ने 1 लाख 53 हजार का IPO और अगले दिन 90 हजार का मुनाफा वेबसाइट पर दिखाया गया।

इसी लालच में 25 जून तक ईशान ने महाशोर जर्नी प्राइवेट लिमिटेड के इंडसइंड बैंक खाते समेत अलग-अलग खातों में कुल 19 बार में 10 लाख 28 हजार रुपए अपने एचडीएफसी और इंडियन बैंक खातों से ट्रांसफर कर दिए। ईशान ने जब पैसा वापस निकालना चाहा तो वेबसाइट से निकासी रोक दी और एडमिन ने जवाब देना बंद कर दिया।

तब ईशान को साइबर ठगी का पता चला। साइबर थाना में दर्ज हुई FIR ईशान की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), BNS धारा 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा उन सभी खातों क जांच की जा रही है, जिनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।