खेल

'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने बल्ले से इतिहास रच दिया. फिलिप्स ने इस सीरीज में 341 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

वह एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पांचवें टी20 में उन्होंने 38 गेंद में 65 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसके बाद उन्होंने सफलता का मंत्र शेयर किया.

'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने जाने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान 'शिकारी' बनने पर था, न कि 'शिकार' बनने पर.

उन्होंने कहा, "हां जैसा आपने कहा कि शांत और संयमित रहना. यह एक अच्छा एहसास है.

जब आप मैदान पर स्पष्ट सोच के साथ उतरते हैं और हर गेंद को उसकी खूबी के हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं, तो यही होता है.

आपने जैसा कहा कि मैदान पर जाकर 'शिकारी' बनने की कोशिश करना, न कि 'शिकार' बनने की."

फिलिप्स ने भारत के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उनकी 12 गेंदों पर 27 रन बनाए.

उन्होंने बताया कि भारत ने पहली पारी में कीवी स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए उन्होंने चक्रवर्ती को निशाना बनाने की रणनीति बनाई थी.

फिलिप्स ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आज यह समझना जरूरी था कि स्पिन गेंदबाजी का सामना कैसे करना है और उन पर हावी कैसे होना है.

हमने देखा कि भारतीय खिलाड़ियों ने हमारे खिलाफ ऐसा ही किया, और वह इसमें बहुत सफल रहे. मुझे लगता है कि जब चक्रवर्ती दोबारा गेंदबाजी करने आए, तो वह एक निर्णायक ओवर था.

हम या तो खेल में आगे निकल जाते, या फिर वह कई विकेट चटका देते. मुझे लगता है कि वह जोखिम उठाना और उस मुकाबले का सामना करना सही फैसला था.

आपने जैसे देखा कि आज सीफर्ट ने शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार बल्लेबाजी की और टीम की लय बनाए रखी."

यह भी पढ़ें-

<a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/despite-losing-t20-series-new-zealand-captain-mitchell-santner-praised-team-performance-saying-the-result-could-have-been-the-other-way

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।