राज्य

शिक्षा को प्रोत्साहन: प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तेड सरपंच दिलीप घोरमाड़े ने दिए ₹5-5 हजार

लेखक: Lala Jamalkae अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिक्षा को प्रोत्साहन: प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तेड सरपंच दिलीप घोरमाड़े ने दिए ₹5-5 हजार

झिरन्या। ग्राम पंचायत तेड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सराहनीय पहल की गई। ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप घोड़माड़े ने शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ₹5-5 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की।

पीएम श्री मिडिल स्कूल तेड में कक्षा 8वीं में मोनिका चौहान पिता विजय चौहान ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 5वीं में रितिक पिता राजेंद्रसिंह ने 84.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को सरपंच दिलीप घोड़माड़े द्वारा ₹5-5 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

सरपंच की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रोत्साहित करने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अन्य विद्यार्थी एवं पालक भी शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे।

कार्यक्रम में सचिव वासुदेव बारे, ग्राम रोजगार सहायक लखन पटेल, संदीप घोड़माड़े, योगेश यादव, पूर्व जनपद सदस्य जंगलिया धोपे, पूर्व सरपंच लोकेश खतवासे, वर्तमान उपसरपंच प्रवीण पवार, दिनेश बारे, मगन, हरि, जीतेन्द्र घोड़माड़े, नानकराम धनसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

L
Lala Jamalkae

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।