व्यापार

शिक्षक-भर्ती के दो अभ्यर्थियों की शादी में अनोखा प्रदर्शन:जयमाल के मंच पर साथियों ने आरक्षण की कमियों को दूर करने के नारे लगाए, टोपी पहनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिक्षक-भर्ती के दो अभ्यर्थियों की शादी में अनोखा प्रदर्शन:जयमाल के मंच पर साथियों ने आरक्षण की कमियों को दूर करने के नारे लगाए, टोपी पहनी

प्रतापगढ़ में सहायक अध्यापक भर्ती-2018 के अभ्यर्थी अखिल कुमार और अर्चना 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों पिछले आठ साल से भर्ती में आरक्षण की कमियों को दूर कराने की मांग कर रहे हैं। शादी समारोह में पहुंचे बारातियों ने जयमाल के मंच पर बैनर-पोस्टर लेकर नारे लगाए- ‘आरक्षण बचाओ’ और ‘हक हमारा, आरक्षण हमारा’।

हीरागंज बाजार के गेस्ट हाउस में हुई शादी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी अखिल कुमार की शादी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की अर्चना से हीरागंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। दोनों परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थी हैं। लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

उनकी शादी में उनके साथ प्रदर्शन करने वाले साथी भी बाराती बनकर पहुंचे। उन सभी ने टोपी पहन रखी थी और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जयमाल के दौरान आरक्षण की कमियों को दूर करने की मांग उठाई। नवदंपती को शुभकामनाएं देने के साथ ही आंदोलन को जारी रखने का संकल्प भी दोहराया। 82 दिन से लखनऊ में चल रहा धरना लखनऊ में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी पिछले आठ वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।

लखनऊ में 82 दिनों से धरना जारी है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे पर्व भी धरना स्थल पर ही मनाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बीच अपने साथी की शादी में शामिल होकर उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन आरक्षण की मांग भी मंच से बुलंद की। प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने शादी समारोह को आंदोलन की आवाज उठाने का माध्यम बनाया।

शादी के बाद भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प नवविवाहित अखिल कुमार और अर्चना ने कहा कि वे लंबे समय से अपने साथियों के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। शादी के बाद जीवन की नई शुरुआत जरूर हुई है, लेकिन आंदोलन और साथियों से उनका रिश्ता पहले की तरह बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण विसंगति का समाधान नहीं होता और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे इस संघर्ष में साथ खड़े रहेंगे।

सरकार से समाधान की मांग नवीन चौधरी ने सरकार से 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 में आरक्षण की कमियों का जल्द समाधान कर पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर रंजना जायसवाल, मनोज, अवनीश, चंद्रशेखर, तनुज, गोपाल, निखिल, शशिधर, रुपेंद्र, ऋतिक, अनुज, हितेश, आलोक, अभिषेक, राहुल, रोहित, रिंकू, अनिरुद्ध, अवधराज, कौशलेन्द्र, आदित्य अन्नू समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला:100 फीट लंबी, मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा।

दरअसल, गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।