शिमला में अब तक 57.5 लाख से ज्यादा सेब पेटियां दर्ज, नवंबर तक एक करोड़ पहुंचने का अनुमान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिमला जिले के तीन प्रमुख बैरियरों पर अब तक करीब 57.5 से 58 लाख सेब की पेटियां दर्ज हो चुकी हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा कम है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अभी जारी है। बागवानी विभाग के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह तक सेब सीजन चलने की उम्मीद है और इन क्षेत्रों से आवक बढ़ने पर कुल आंकड़ा करीब एक करोड़ पेटियों तक पहुंच सकता है।