राज्य

शिमला के ढली-संजौली बाईपास पर बड़ा भूस्खलन, चलती गाड़ियां क्षतिग्रस्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिमला के ढली-संजौली बाईपास पर बड़ा भूस्खलन, चलती गाड़ियां क्षतिग्रस्त

ढली-संजौली बाईपास पर बुधवार को अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन के दौरान सड़क से गुजर रही कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के वीडियो में मलबा तेजी से सड़क पर गिरता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। भूस्खलन के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हैं। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।