शिमला के कृष्णा नगर में वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की शिरकत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाल्मीकि आवास योजना की शुरुआत, पात्र परिवारों को मकान बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए
अक्तूबर 26, शिमला (हिमाचल प्रदेश): शिमला के कृष्णानगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोला। मुख्यमंत्री ने भी वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर शीश नवाया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए वाल्मीकि आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत ढाई लाख रुपये से कम सालाना आय वाले वाल्मीकि परिवारों को अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कृष्णा नगर में भी मकानों की गणना की जाएगी।
इस काम को 28 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि इंसान अपने कर्मों और विचारों से महान बनता है।