अपराध

शिमला में रात आठ बजकर पांच मिनट पर होगा चांद का दीदार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिमला में रात आठ बजकर पांच मिनट पर होगा चांद का दीदार

अक्तूबर 29, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में आज करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ को लेकर राजधानी शिमला सहित प्रदेश के बाजारों में कल खूब रौनक रही। महिलाओं ने करवा, पूजा सामग्री, वस्त्र, आभूषण और शृंगार सामग्री की जमकर खरीददारी की।

सुहागिनें रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत खोलती हैं। शिमला में रात आठ बजकर पांच मिनट पर चांद का दीदार होगा। करवा चौथ के अवसर पर राज्य सरकार ने आज प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले केवल महिलाओं को करवाचौथ का अवकाश होता था लेकिन अब सरकार ने पुरूषों को भी छुट्टी की घोषणा की है।

इस बीच राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषतौर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।