अपराध

शिमला जिला में जनवरी माह तक चलाया जाएगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिमला जिला में जनवरी माह तक चलाया जाएगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

नवंबर 02, शिमला (हिमाचल प्रदेश): त्योहारी सीजन और नववर्ष के चलते शिमला जिला में जनवरी माह तक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके माध्यम से जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त शिमला ने सभी उपमंडलाधिकारियों को सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव तुरंत उपायुक्त कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं इसके लिए तुरंत बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।

वर्ष 2026 के सड़क हादसों के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 211 सड़क दुर्घटनाएंृ दर्ज की गई हैं। हादसों की मुख्य वजह ओवरस्पीड और रैश ड्राइविंग के 84 मामलेृ और नशे में ड्राइविंग के 7 मामले सामने आए। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि ओवरस्पीड और रैश ड्राइविंग न करें।

ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। पुलिस विभाग किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। प्रशासन का कहना है कि जागरूकता के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत पर भी फोकस किया जाएगा ताकि हादसों को कम किया जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।