शिवसेना का सांसदों को व्हीप, लोकसभा में अलग बैठेगी DMK… परिसीमन पर जानें दिन भर क्या हुआ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मोदी सरकार की तरफ से संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने वाले परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
बीजेपी एनडीए के घटक दलों के साथ-साथ कई विपक्षी दलों को भी परिसीमन बिल पर समर्थन में करने में कामयाब हो गई है.
इसी कड़ी में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.
वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया ब्लॉक की सहयोगी पार्टी शिवसेना (UBT) ने शनिवार को अपने पार्टी के सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.
पार्टी के आदेश में कहा गया कि लोकसभा के सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए निर्देश दिया जाता है कि वे रविवार (29 नवंबर) को शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित शिवसेना यूबीटी के संसदीय दल कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.
शिवसेना यूबीटी की व्हिप में क्या कहा गया?
व्हिप में कहा गया, यह बैठक संविधान के 132वें संशोधन विधेयक, 2026 और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पर विचार-विमर्श करने के लिए बुलाई गई है.
बैठक में इन दोनों बिलों पर पार्टी की रणनीति, रुख और सदन में पार्टी की तरफ से रखे जाने वाले पक्ष पर चर्चा की जाएगी.
इसमें यह भी कहा गया कि विषयों के महत्व और तात्कालिकता को देखते हुए पार्टी के सभी सांसदों का बैठक में बिना किसी चूक के मौजूद रहना अनिवार्य है.
लोकसभा में DMK सांसदों के बैठक की अलग होगी व्यवस्था
तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी रही एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने मोदी सरकार की तरफ से पेश किए जाने परिसीमन बिल और <a title="महिला आरक्षण" href="https://www.abplive.com/topic/women-reser
📡 स्रोत: ABP Live