शिवसेना ने सोनिया की किताब फाड़ी, बैन की मांग:सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप; YSRCP और BRS भी नाराज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवसेना ने बुधवार को सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को बैन करने की मांग की। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के पन्नों को फाड़ा। शिवसेना का आरोप है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान किया गया है। उधर, कांग्रेस की सहयोगी पार्टी YSRCP और BRS ने इस किताब को लेकर नाराजगी जताई है।
YSRCP के तिरुपति सांसद मडिला गुरुमूर्ति ने कहा- सोनिया गांधी YSRCP के योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकती हैं। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि सोनिया ने किताब में तेलंगाना का जिक्र तक नहीं किया। 16 नवंबर को लॉन्च हुई किताब सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में किताब लॉन्च की।
कार्यक्रम में राहुल गांधी और AICC महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। उनके अलावा तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी थी। शिवसेना की नाराजगी, 2 वजह 1.
पेज नंबर 201 पर सावरकर का जिक्र सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा- RSS की राजनीति को लेकर इंदिरा गांधी की नाराजगी आजादी की लड़ाई के समय से ही थी। जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों की मार झेल रहे थे और जेल जा रहे थे, तब RSS के बड़े विचारक विनायक दामोदर सावरकर अंग्रेजों के सामने दया याचिकाएं लिख रहे थे।
RSS के कुछ सदस्य अंग्रेज अधिकारियों के लिए मुखबिरी भी करते थे। RSS, कांग्रेस और उसकी विचारधारा को हिंदू राष्ट्र बनाने की राह में सबसे बड़ी रुकावट मानता था। इस सोच में दूसरे धर्मों के लोगों को दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता था। RSS के बड़े विचारकों ने अपनी किताबों और भाषणों में हिटलर और अल्पसंख्यकों को लेकर उसकी नीतियों की तारीफ की थी।
इंदिरा गांधी को डर था कि ऐसी विचारधारा देश की एकता के लिए खतरा बन सकती है। इमरजेंसी लगाने से पहले इंदिरा गांधी के मन में यह सवाल था कि उन्हें पद छोड़ देना चाहिए या देश को सांप्रदायिक और दक्षिणपंथी ताकतों से बचाने के लिए कड़ा कदम उठाना चाहिए। 2.
पेज नंबर 443 पर हिंदू सुप्रीमेसिस्ट का जिक्र- इस पेज पर सावरकर को 'हिंदुत्व' विचारधारा का जनक बताया गया है, और कहा गया है कि उन्होंने भारत को मुख्य रूप से 'जहां हिंदू सबसे ऊपर हैं' (हिंदू सुप्रीमेसिस्ट) के नज़रिए से देखा और सं
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवसेना ने सोनिया गांधी की पुस्तक "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" को बैन करने की मांग करते हुए इसे फाड़ दिया, दावा किया कि इसमें वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान हुआ है। यह विषय भारतीय राजनीति में संवेदनशील ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान और मीडिया की स्वतंत्रता के बीच टकराव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक दलों के बीच गहरी विभाजन को उजागर करती है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस और मीडिया कवरेज पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि संवेदनशील ऐ