शिवपुरी में 105 छात्राओं को मिले निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस, 40 नई छात्राओं का पंजीयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ शिविर; महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल से छात्राओं को मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस।
शिवपुरी, अक्टूबर 14: जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में पिंक ड्राइविंग लाइसेंस वितरण कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, महाविद्यालय के प्रोफेसर और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मौजूद रहीं। शिविर में पूर्व में पंजीकृत 105 छात्राओं को निशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए, वहीं 40 नई छात्राओं के रजिस्ट्रेशन भी किए गए, जिनके लाइसेंस जल्द तैयार कर वितरित किए जाएंगे। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभाग कई योजनाएं चला रहा है।
----
बाइट- मुस्कान चंदेल, छात्रा बाइट- डॉ रेनू राय, प्रोफेसर
कन्या महाविद्यालय