राज्य

शिवपुरी- 21 से 30 सितंबर तक लगेगा एनसीसी कैडेट शिविर, राशन के लिए निविदा आमंत्रित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिवपुरी-  21 से 30 सितंबर तक लगेगा एनसीसी कैडेट शिविर, राशन के लिए निविदा आमंत्रित

35 म.प्र. बटालियन एनसीसी शिवपुरी द्वारा एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। शिविर शासकीय उत्कृष्ट बालक एवं बालिका छात्रावास, शासकीय आईटीआई के सामने, एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास झांसी रोड पर आयोजित होगा।

शिविर में करीब 400 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट और स्टाफ शामिल होंगे। भोजन व्यवस्था के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कोटेशन एवं निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक संबंधित व्यक्ति 20 सितंबर तक 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी कार्यालय में बंद लिफाफे में निविदा जमा कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।