शिवपुरी में 501 कन्याओं का सामूहिक पूजन 16 अक्टूबर को
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा भारती शिवपुरी द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 16 अक्टूबर को मानस भवन में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एक ही स्थान पर 501 कन्याओं का पूजन कर कन्या शक्ति के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
सेवा भारती के विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में सहभागी बनने और कन्याओं के सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए आगे आने की अपील की है।