शिवपुरी जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने जिले के मतदान केंद्रों पर लगे विशेष शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में निर्वाचक नामावली के अपडेटेशन को लेकर पांचों विधानसभा करैरा, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर एवं कोलारस के मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविरों का मुख्य उद्देश्य 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है।
अभियान के तहत पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं। साथ ही अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं का बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन कर नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। युवाओं और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा तकनीकी संस्थानों में भी विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
------- बाइट दिलीप जैन बीएलओ शिवपुरी बाइट- अर्चित जाटव युवा वोटर
बाइट- रिषिका सेन युवा वोटर -