शिवपुरी जिले में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी जिले में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के लिए जिले में 2 हजार 305 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित था और इसे हल करने के लिए परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया। परीक्षा के सुचारू संचालन और निगरानी के लिए अधिकारियों की टीमें गठित की गई थीं। वर्ष 2022 से 2027 तक संचालित इस कार्यक्रम के तहत असाक्षर व्यक्तियों को पढ़ने, लिखने, गणना करने और संवाद करने में सक्षम बनाया जा रहा है।
इस दौरान सफल परीक्षार्थियों को साक्षरता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
------- बाइट- पूनम धाकड़, परीक्षार्थी, शिवपुरी